बेतुल
बैतूल संयुक्त एएनएम संघ की जिला कार्यकारिणी गठित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। संयुक्त एएनएम संविदा-नियमित कर्मचारी संघ की बैठक विश्वकर्मा मंदिर गुरुद्वारा रोड गंज में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिले के सभी ब्लॉकों से अध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जिला अध्यक्ष के पद पर अर्चना पाटिल, जिला सचिव के पद पर नेहा यादव, जिला कोषाध्यक्ष पद पर कु. दीपा सरनेकर तथा जिला मीडिया प्रभारी के पद पर नमिता पाटिल निर्वाचित हुईं। इसके अलावा ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी में मुलताई अध्यक्ष के पद पर सुभदा मोडे, सचिव सविता यादव, कोषाध्यक्ष उर्मिला इवने, घोड़ाडोंगरी अध्यक्ष के पद पर पूनम देशमुख, सचिव कु.अनुराधा रावत, कोषाध्यक्ष सारिका लाल को नियुक्त किया गया। इसी प्रकार भीमपुर अध्यक्ष के पद पर अंजनी परते, सचिव गीता धुर्वे, कोषाध्यक्ष परकला नर्रे, सेहरा अध्यक्ष के पद पर ममता रघुवंशी, सचिव कविता पवार, कोषाध्यक्ष संगीता पाटिल, आमला अध्यक्ष के पद पर विनिता नरवरे, सचिव ममता देशमुख, कोषाध्यक्ष निलिमा चौरे, आठनेर अध्यक्ष के पद पर रुक्मणि नवेडे, सचिव नीतू सुरजुसे, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी साहू, भैंसदेही अध्यक्ष मनीषा राठौर, सचिव रीना वाडिवा, कोषाध्यक्ष ज्योति वैद्य, प्रभात पट्टन अध्यक्ष संध्या सातपुते, सचिव कीर्ति देशमुख, कोषाध्यक्ष आशा नकले को बनाया गया। इसके अलावा शाहपुर अध्यक्ष शारदा ताराम, सचिव अनुसुईया भलावी, कोषाध्यक्ष कु. रचना आहके, चिचोली अध्यक्ष मीना कोसारे, सचिव रुक्मणि वाड़िवा, कोषाध्यक्ष कु.कौगल पाटिल को नियुक्त किया गया। बैठक में संघ के उद्देश्यों पर भी चर्चा की गई। संघ का मुख्य उद्देश्य वर्षों से लंबित एएनएम कैडर का उन्नयन, पदोन्नति, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा संविदा एएनएम को उनके अधिकार और सम्मान दिलाना है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।



