बेतुल
बैतूल आठनेर नगर परिषद मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी बनी, राहुल वाडेकर बने अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। नगर पालिका मजदूर संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ जिला बैतूल की नगर परिषद आठनेर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार 31 अगस्त 2025 को किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला नेतृत्व में जिला मंत्री पंजाबराव गायकवाड़, विभाग प्रमुख विनय डोंगरे तथा स्थानीय निकाय प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री हरिओम कुशवाहा की सहमति और अनुशंसा के बाद यह गठन संपन्न हुआ।
नई कार्यकारिणी की घोषणा नगर पालिका मजदूर संघ जिला अध्यक्ष कमल किशोर भावसार ने की। इस दौरान उनके साथ जिला महामंत्री विशाल खरे, तहसील अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ राजु साहू, कार्यकारी सदस्य विनोद पिपरोले, जिला उपाध्यक्ष गफ्फार काजी, तारा बाई सोनकर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुरानी इकाई को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
घोषित नई कार्यकारिणी में इकाई अध्यक्ष राहुल वाडेकर, इकाई उपाध्यक्ष: त्रिशाल जगताप, उमेश नायक, यशोदा गांविकर, इकाई सचिव: राजिक काजी, इकाई सह सचिव: जावेद खान, चन्द्रकांत आवठे, इकाई कोषाध्यक्ष: अनिल डोहरे, इकाई सह कोषाध्यक्ष राजेश गौर शामिल है।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विनोद पिपरोले, मनोज जोशी, रूपेंद्र झरबडे, शेखर राठौर, संतोषराव ठाकरे, गुणवंत वागद्रे और राजेश राने को शामिल किया गया है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल किशोर भावसार ने कहा कि आठनेर इकाई के गठन के बाद जिले की अन्य नगर निकायों में भी इसी प्रकार की कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जाएगा। इससे संगठन और अधिक मजबूत होगा और मजदूरों के हितों के लिए प्रभावी कार्य किया जाएगा।



