साहेबगंज

मिजिल्स प्रकोप के बाद टीकाकरण अभियान

Vaccination drive following measles outbreak

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। 1 सितंबर 2025 को ग्राम मदन शाही में मिजिल्स के दो धनात्मक मामले सामने आने के बाद सिविल सर्जन साहिबगंज के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से बड़े पैमाने पर टीकाकरण महाअभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मदन शाही, बड़ा तौफीर, गोपाल चौकी, खुटहरी समेत 8 स्पेशल सेशन आयोजित किए गये, स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर घर जाकर इस टीके के लाभों के बारे में बताते हुए उन्हें जागरूक कर 247 बच्चों को MR वैक्सीन से लाभान्वित किया गया। इस सफल अभियान के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों, सहिया, सहिया साथी, ANMs, CHO, BTT, MPW, BPM, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बोरियो और सहयोगी संस्थाओं जैसे SCHOOL संस्था (CSO-UNICEF) और WHO की सराहना की जाती है। इन सभी के सहयोग और मेहनत से यह अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button