धनबाद
धनबाद बार एसोसिएशन का अध्यक्ष पद पर राधेश्याम गोस्वामी की जीत, जबकि तीसरी बार महासचिव पद पर विजय हुए जितेंद्र कुमार सिंह
Radheshyam Goswami won the post of President of Dhanbad Bar Association, while Jitendra Kumar Singh won the post of General Secretary for the third time

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद । धनबाद बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर राधेश्याम गोस्वामी ने जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ उन्होंने वकीलों का भरोसा अपने पक्ष में कर लिया। चुनावी नतीजों की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न का माहौल बना। महासचिव पद पर जितेंद्र कुमार की हैट्रिक वही महासचिव पद पर जितेंद्र कुमार ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। उनकी इस जीत को वकील समाज ने निरंतर सेवाभाव और संगठनात्मक मजबूती का परिणाम बताया। जीत के बाद समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।
वकीलों में उत्साह का माहौल चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद धनबाद कोर्ट परिसर में देर शाम तक जश्न का माहौल रहा। समर्थकों ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं।



