खैरथल
*दसवे दिन भी जारी रहा जिला बचाओ संघर्ष समिति का धरना
*The protest of Zila Bachao Sangharsh Samiti continued on the tenth day as well

किशनगढ़बास में पैदल मार्च आज
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरों
खैरथल-तिजारा: जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अनाज मण्डी खैरथल में दसवें दिन भी धरना जारी रहा धरने पर बड़ी संख्या मे जनप्रतिनिधि, किसान,व्यापारी,युवा बैठे
धरने पर आये लोगो ने बातचीत मे बताया खैरथल-तिजारा जिले का नाम,और स्थान बदलने की बजाय भृतहरी जी महाराज के नाम से सरिस्का अभ्यारण का नाम रखना चाहिए, थानागाजी का नाम रखना चाहिए भृतहरी जी की तपोभूमि वहीं है जो धार्मिक और ऐतिहासिक आधार से भी सही है खैरथल-तिजारा का नाम व मुख्यालय बदलना समझ में नहीं आता इसके पीछे सरकार और यहां के भाजपाई नुमांदों की सोच क्या है वो ही जाने.
नागरिकों और बुद्धिजीवियों का कहना है कि नाम बदलने से खैरथल-तिजारा जिले की पहचान, इतिहास और संस्कृति प्रभावित होगी। फेसबुक, ट्विटर और अन्य प्लेटफॉर्म पर हजारों लोग विरोध कर रहे हैं। जनता विरोध मे बैठी है सरकार तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।धरने पर
गिरीश डाटा, विक्की चौधरी, कृष्ण चौधरी, चौधरी(इंजीनियर) , शिवचरण गुप्ता,पूर्व प्रधान रोहतास चौधरी, मुण्डावर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश कौशिक, रामचंद्र चौधरी वीर सिंह ढिल्लन,श्यामलाल शर्मा, कामरेड रामचंद्र, हिमांशु भारद्वाज, मांगेराम चौधरी,सुनील शर्मा, जसवंत चौधरी, रिंकू शर्मा,प्रेम चंद कौशिक अंकित लाटा, पहलाद गुप्ता,गिरीश लोढ़ा,पार्षद मोहनलाल शर्मा, देशराज जांगिड़, मनोज बुराहडिया,मुसरफ़ खान,विजेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें
किशनगढ़बास में पैदल मार्च आज
मंगलवार को खैरथल–तिजारा बचाओ, *ज़िला बचाओ, मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति* के तत्वावधान में किशनगढ़-बास विधानसभा क्षेत्र के किशनगढ़बास कस्बे में पैदल मार्च कर *विरोध प्रदर्शन* किया जाएगा।पैदल मार्च सुबह 10 बजे से शुरू होगा विधायक प्रतिनिधि नवीन खैरिया के अनुसार विरोध प्रदर्शन पैदल मार्च किशनगढ़बास राधिका गार्डन बासड़ा रोड से शुरू होकर तोप सर्किल, गंज रोड, मुख्य बाजार, से होते हुए पंचायत घर इंदिरा रसोई तक किया जाएगा।
पैदल मार्च मे बड़ी संख्या मे सामाजिक संगठनों के लोग, व्यापारी किसान , युवा शामिल होगे


