अमरोहा
अमरोहा में रंग काला बताकर मंगेतर ने तोड़ा रिश्ता
बोला- रात में दिखाई लड़की, दो महीने पहले हुई थी गोद भराई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर में एक युवक ने लड़की का रंग काला बताकर शादी से इनकार कर दिया है। यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
करीब दो महीने पहले हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक किसान ने अपनी बेटी का रिश्ता सैदनगली थाना क्षेत्र के एक युवक से तय किया था। रिश्ता तय होने से पहले लड़का-लड़की को एक-दूसरे से मिलवाया गया था। दोनों के बीच बातचीत भी हुई थी।दोनों परिवारों की मौजूदगी में गोद भराई की रस्म भी पूरी की गई थी। शादी की तिथि तय करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान युवक ने शादी से मना कर दिया। उसने कहा कि लड़की का रंग काला है और उसे लड़की को रात में दिखाया गया था।लड़की के पिता का कहना है कि रिश्ता तय होने से पहले ही लड़के ने लड़की को देख लिया था। उन्होंने बताया कि लड़का खुद भी गोरा नहीं है। उनके पास गोद भराई की रस्म के फोटो भी मौजूद हैं।पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने लड़के के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की है। लड़के के परिवार ने कुछ समय मांगा है। सीओ दीप कुमार पंत के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।


