जालौन

बारिश दूसरी बिधुत आपूर्ति ने किसानों की बढाई चिंता एस डी एम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कोंच(जालौन)। बरसात के मौसम में वर्षा न होना किसानों के लिए चिंता का विषय है और उसे पर बिजली संकट और भी चिंता बढ़ाने में सहायक हो रही है जिसके कारण किसानों की धान की फसल सूख रही है और अगर फसल सूख जाती है तो अन्नदाता के सामने रोजी-रोटी का प्रश्न चिन्ह खड़ा हो जावेगा।
            उक्त के संबंध में क्षेत्र के किसानों ने दिन मंगलवार को उप जिलाधिकारी अभिनव कुमार यादव को एक ज्ञापन सौंप कर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग करते हुए बताया कि हम लोगों की धान की फसल बोई हुई है और वह अच्छी स्थिति में लेकिन वर्षा न होने के कारण धान की फसल को पानी नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण वह सूखने लगी हैं और वहीं बिधुत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है जिसके कारण सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं अगर हमारी फसल खराब हो जाती है तो हमारे सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो जाएगा किसानों ने बताया कि ग्राम अटा एवं भदेवरा मैं करीब 12 सौ बीघा तथा कौशलपुर मगरा परेथा पहाडगांव भेपता कमतरी बदनपुरा महलुआ टोपोर नरी जरा चचेंड़ा सहित अन्य ग्रामों में एक हजार बीघा से अधिक धान की फसल बोई गयी है जिन्हें पानी न मिलने के कारण फसल प्रभावित हो रही है किसानों ने एस डी एम से बिधुत आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग की है जिससे नलकूप चलाकर फसल को सूखने से बचाया जा सके इस दौरान किसान आशीष कुमार सुभाष पटेल मनोज सौरभ पटेल अनिल कुमार नरेश राजू भगत राम साहब तमाम किसान भाई मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button