गाजियाबाद

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन सक्रिय

लोनी में शौचालय, पानी के टैंकर और ट्रैक्टरों की व्यवस्था, राहत कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन गाजियाबाद ने पीड़ित परिवारों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राहत कार्यों को और तेज कर दिया है। जिलाधिकारी गाज़ियाबाद के निर्देश पर उप जिलाधिकारी लोनी, अधिशासी अधिकारी के.के. मिश्रा और चीफ़ सैनिटरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार अवाना को समय रहते आवश्यक इंतज़ाम सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।निर्देशों के तहत यमुना नदी के किनारे तटबंध पर पाँच अस्थाई शौचालय लगाए जा रहे हैं ताकि बाढ़ से विस्थापित परिवारों को सुविधा मिल सके। पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका ने नौ पानी के टैंकर ड्यूटी पर तैनात किए हैं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपात स्थिति से निपटने के लिए 10 ट्रैक्टर रिज़र्व रूप में तैनात किए गए हैं, जो जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्यों में इस्तेमाल होंगे। अधिशासी अधिकारी लोनी को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे आवश्यक सामग्री और सुविधाएँ बाढ़ पीड़ितों तक हरसंभव पहुँचाएँ।प्रशासन ने कहा कि राहत कार्यों की निगरानी लगातार की जा रही है इसके लिए चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव कुमार अवाना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है प्रशासन का दावा है की किसी भी हाल में बाढ़ पीड़ित परिवारों को कोई दिक़्क़त नहीं होने दी जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button