बेतुल

बैतूल कांग्रेस के नवनियुक्त , विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक प्रभारी मंडलम प्रभारियों एवं ब्लाक अध्यक्ष, 

मंडलम अध्यक्षों की पहली बड़ी बैठक आज

 संगठनात्मक मजबूती पर होगा मंथन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के तहत जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल द्वारा जिले की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मंडलम स्तर पर नियुक्त किए गए संगठन प्रभारियों की एक महत्त्वपूर्ण बैठक आज 29 सितंबर को दोपहर 2 बजे कांग्रेस कार्यालय, बैतूल में आयोजित की गई है। यह बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा की उपस्थिति में संपन्न होगी, जिसमें सभी नवनियुक्त प्रभारियों को आगामी संगठनात्मक दायित्वों की जानकारी दी जाएगी।
गौरतलब है कि जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण, बी एल ए,वोट चोर गद्दी छोड़ो राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस के जीएसटी स्लैब के जनजागरण अभियान एवं मंडलम-सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन हेतु जिला कांग्रेस द्वारा संगठनात्मक सर्जरी करते हुए बड़ी संख्या में मंडलम प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। आज की बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है, ताकि पार्टी द्वारा आगामी दिनों में प्रस्तावित कार्यक्रमों की योजना बनाई जा सके और समन्वय के साथ कार्यों को धरातल पर उतारा जा सके। बैठक में सभी प्रभारियों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, समन्वय की कार्ययोजना और संगठनात्मक रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को भी स्पष्ट किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button