शामली

स्काउटिंग-गाइडिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर, विद्यालयों में संगठन का होगा विस्तार

जिलाधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी एवं जिला परिषद की बैठक, मतदाता जागरूकता अभियान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जनपद शामली की जिला कार्यकारिणी एवं जिला परिषद की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को जिलाधिकारी आलोक यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनपद में स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने, विद्यालयों में संगठन का विस्तार करने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इससे जोड़ने पर चर्चा की गई।बैठक में जिलाधिकारी आलोक यादव ने कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने विद्यालय स्तर पर संगठन की गतिविधियों को व्यापक रूप से संचालित करने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इससे जोड़ने पर जोर दिया।जिलाधिकारी ने वर्तमान में संचालित जनगणना कार्यक्रम और आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता एवं मतदाता पंजीकरण अभियान की जानकारी देते हुए एनसीसी एवं एनएसएस के माध्यम से पात्र युवाओं और विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए दोनों अभियानों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने स्काउटिंग एवं गाइडिंग को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, सेवा, सहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए जनपद में संगठन की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने के लिए सुझाव दिए।
ये रहे मौजूद
बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्यायुक्त संतोष कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष ऐश्वर्या जायसवाल, डॉ. रुचिता ढाका, जिला आयुक्त स्काउट डॉ. अमित मलिक, जिला आयुक्त गाइड डॉ. प्रतिभा सैनी, जिला सचिव डॉ. हीरा सिंह, डॉ. शोभित मलिक, भोला कुमार, अनिल कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. प्रतिमा सैनी, अनुराधा राठी, पूजा चौधरी, रश्मि वर्मा, गीता रानी एवं रविन्द्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button