गाजियाबाद
लोनी विधायक ने ओमप्रकाश राजभर से तत्काल माफी की मांग की
ए बी वी पी कार्यकर्ताओं को गुंडा कहे जाने का विरोध किया।
लाखों छात्रों और कार्यकर्ताओं में टिप्पणी से आक्रोश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : विधानसभा क्षेत्र लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उत्तर प्रदेश सरकार और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को एक पत्र लिखकर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं को ‘गुंडा’ कहने पर तत्काल माफी मांगने की मांग की है।विधायक नंदकिशोर गर्जूर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि एबीवीपी जैसे राष्ट्रवादी छात्र संगठन को अपमानित करना न केवल अस्वीकार्य है बल्कि देश की युवा शक्ति के लिए अपमानजनक भी है। उन्होंने चेताया कि इस प्रकार की टिप्पणी से छात्र और विद्यार्थी संगठन आहत होते हैं, और उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है।नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि एबीवीपी ने हमेशा छात्रहित और राष्ट्रहित के मुद्दों पर संघर्ष किया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि परिषद के कार्यकर्ताओं ने कभी भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुँचाया, और ऐसे आरोप लगाना सरासर गलत है।विधायक ने पत्र में लिखा कि प्रदेश के लाखों छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में इस टिप्पणी से गहरा आक्रोश है, और यदि सुभासपा अध्यक्ष ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो छात्र समुदाय इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए तैयार है।अंत में विधायक ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर राज्य से आग्रह किया कि वे तुरंत अपनी निंदनीय टिप्पणी वापस लें और परिषद के कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे ।, जिससे ए बी वी पी संगठन की छवि सुरक्षित रहे।



