बाबा धाम में करेंगे जलार्पण, जत्थे में दर्जनों श्रद्धालु शामिल
Water will be offered at Baba Dham, dozens of devotees are included in the group

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बारियातू प्रखणड से सावन महीने की शुरुआत के साथ ही बाबा धाम देवघर जाने वालों का सिलसिला तेज हो गया है। शुक्रवार को साल्वे पंचायत से युवा राज मिस्त्री संघ का एक जत्था सुरक्षित वाहन से बाबाधाम के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष मुकेश गंझू ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत के विभिन्न टोला से आए एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु पहले साल्वे मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर बाबा बैद्यनाथधाम के लिए कूच किया। जत्थे में झुमन गंझू, सचीतानंद राणा, बिरजू गंझू, कर्म गंझू, परमेश्वर गंझू, जगरनाथ गंझू, दसरथ गंझू, रोहित गंझू, स्धामी गंझू, सुषमा कुमारी समेत कई श्रद्धालु शामिल थे। जत्था पूरी तरह सुरक्षित वाहन से रवाना हुआ, ताकि यात्रा सुगम और सुरक्षित रहे। संघ अध्यक्ष ने बताया कि हर साल सावन में श्रद्धालुओं का जत्था बाबा की नगरी जल अर्पण के लिए भेजा जाता है।



