कानपुर
ओम जन सेवा संस्थान संस्था द्वारा वस्त्र एवं खाद सामग्री का वितरण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : ओम जन सेवा संस्थान द्वारा संस्था के संरक्षक पार्षद कैलाश पांडे के बेटे के जन्मदिवस के उपलक्ष में रतनपुर पनकी में स्थित स्वराज वृद्धा आश्रम में वृद्धाश्रम के परिवार व ओम जन सेवा संस्थान की पूरी टीम के साथ पार्षद कैलाश पांडे के बेटे का जन्म दिवस का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के उपरांत ओम जन सेवा संस्थान द्वारा वृद्ध आश्रम में उपस्थित सभी वृद्ध लोगों को संस्था की तरफ से वस्त्र वितरण एवं खाद सामग्री वितरण जैसे साड़ी, सूट ,मैक्सी,लोअर ,टीशर्ट, व खाद सामग्री का वितरण किया गया। ओम जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष शिवदेवी अग्रहरि (सीमा) ने बताया। कि हमारी संस्था के सभी सदस्यों का परिवार का जन्म दिवस वृद्ध आश्रम अनाथ आश्रम एवं बस्तियों में जाकर बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं । और उनके प्रयुक्त होने वाली जरूरतमंद वास्तु व खाद सामग्री का वितरण किया जाता है और हम सभी लोगों तक यह संदेश देना चाहते हैं कि हम लोग अपने घर में बच्चों का जन्म दिवस जिस प्रकार धूमधाम से मनाते हैं उसी प्रकार इन लोगों के साथ जिनका कोई नहीं है उनके साथ मिलकर के वृद्धा आश्रम या और संस्थानों में जाकर अपने बच्चों का भी जन्म दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया करें। और एक दिन की खुशियां इन लोगों को भी दे। हो सके तो होली, दीपावाली पर्व पर भी जाकर उनके साथ त्योहारों में हम लोगों को मनाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित रहे। शिवदेवी अग्रहरि (सीमा) सोनी पांडे,निधि पांडे, निर्मल कपूर,गौरव पांडे,आकाश गुप्ता,आदित्य राज अग्रहरि,अनव्या अग्रहरि,सौरभ चौहान,सुरेंद्र मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।



