बरेली
एक शिक्षक ही अंधकार मिटा कर प्रकाश की ओर ले जाता है – अता उर रहमान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी कार्यालय, मिशन कम्पाउंड सिविल लाइंस बरेली में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव एवं विधायक अता उर रहमान मौजूद रहे।मुख्य अतिथि अता उर रहमान ने कहा कि शिक्षक ही समाज का वास्तविक मार्गदर्शक होता है। आज शिक्षा को बाज़ारवाद से बचाकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना हम सबकी जिम्मेदारी है शिक्षक ही एक समाज का अंधकार मिटा कर प्रकाश की ओर ले जता है गुरु से बड़ा कोई नहीं होता ।जिला अध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान की पक्षधर रही है। जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव ने कहा कि आज जरूरत है कि शिक्षक अपने ज्ञान और नैतिकता से नई पीढ़ी को सशक्त बनाएँ और शिक्षा को समाज में बराबरी का हथियार बनाएं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि समाजवादी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि बिना शिक्षकों के सम्मान के, और बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समाजवाद की बुनियाद मजबूत नहीं हो सकती। समाजवादी पार्टी ने 5 सेवानिवृत्त शिक्षकों सम्मान किया जिसमें अमर सिंह कश्यप, राम प्रसाद कठहरिया,गयादीन यादव अतहर अली ,सीता राम बेलदार रहे कार्यक्रम के आयोजक शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष हृदेश यादव, महानगर अध्यक्ष के पी राठौर कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सभा जिला उपाध्यक्ष पल्लवी सक्सेना ने किया !



