गाजियाबाद
शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं विधायक नंदकिशोर गुर्जर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : शुक्रवार को लोनी में वित्त विहीन स्कूल एसोसिएशन द्वारा सी.सी.एस. विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बेहटा हाजीपुर में शिक्षक दिवस पुरस्कार समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं। उन्होंने कहा, “एक सशक्त भारत के निर्माण का आधार हमारे गुरुजनों की शिक्षा और मार्गदर्शन पर ही हमारा भविष्य टिका है। शिक्षकों का योगदान समाज के हर क्षेत्र में अमूल्य देन है।”
इस कार्यक्रम में एमएलसी शिक्षक प्रकोष्ठ के श्री चंद शर्मा, वित्त विहीन स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमार चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष चौ. चैनपाल, ओमपाल सिंह राठी , श्याम सुंदर , चौधरी राजकुमार , जितेंद्र गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथि, समिति के पदाधिकारी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षकों को उनके अमूल्य योगदान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ कार्यक्रम आयोजक राजकुमार द्वारा दी गई



