बहराइच

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूम धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

नानपारा, बहराइच। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,नानपारा में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। वन्दना सत्र में शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर अपने अपने विचार रखे। आचार्य आशीष जी ने कहा – “डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन पूरे विश्व को ही विद्यालय की तरह मानते थे शिक्षक ही राष्ट्र की रीढ़ हैं, वे विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य गढ़ते हैं।” आचार्य अक्षय लाल ने कहा – बोमदेव ने भी अपनी तपस्या के दौरान बालू से समुद्र की लहरों को रोकना चाहा तो स्वयं ईश्वर ने प्रकट होकर कहा कि किसी गुरु की शरण में गए होते तो ऐसा नहीं होता।

आचार्य अरविन्द जी ने थॉमस अलवा एडिसन का उदाहरण देकर बताया कि किस प्रकार उनकी माँ ने गुरु की भूमिका में रहकर उन्हें एक सफल वैज्ञानिक बनाया। आचार्य अशोक सिंह जी ने अपने वक्तव्य में बताया कि बिना गुरु के ज्ञान की संकल्पना ही नहीं की जा सकती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम शंकर मिश्र ने बताया कि राम और रावण दोनों ही बल बुद्धि और ऐश्वर्य में एक दूसरे से किसी मायने में कम नहीं थे बस संस्कारों का ही अंतर एक को देवता और दूसरे को राक्षस बनाता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रबंध समिति के सह प्रबंधक राजेंद्र कुशवाहा, सदस्य राजेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार जिला पर्यावरण संरक्षण संयोजक एवं पुनीत श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी भाजपा द्वारा समस्त आचार्यो एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button