अमरोहा

अमरोहा में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

18 और 35 साल के बाइक सवारों को अज्ञात वाहनों ने टक्कर मारी, दोनों मामलों में चालक फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के गजरौला में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई है। दोनों हादसे गुरुवार को हुए।पहला हादसा गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरी मार्ग पर पक्के पुल के पास हुआ। गांव सलेमपुर गोसाईं के 18 वर्षीय सौरभ की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।दूसरा हादसा धनौरा मार्ग पर हुआ। गांव उमरी, थाना नौगावां सादात के 35 वर्षीय अनील को भी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। गजरौला इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। दोनों हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button