अमरोहा

अमरोहा में अल्युमिनियम कारीगर की हत्या

युवक का शव फैक्ट्री के पास मिला, बाइक तालाब में गिरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र में एक अल्युमिनियम कारीगर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। कस्बा उझारी के मोहल्ला कुम्हारान निवासी 22 वर्षीय जीशान शुक्रवार शाम 3 बजे से लापता था। शनिवार को उसका शव इकोंदा रोड स्थित एक मेंथा फैक्ट्री के पास मिला। क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत और थाना प्रभारी विकास सहरावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने जांच की। परिजनों के अनुसार, जीशान दिल्ली में अल्युमिनियम का काम करता था। वह 6 भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के सिर पर गहरे घाव पाए गए। उसकी मोटरसाइकिल शव से 40 मीटर दूर तालाब में मिली। खेतों में काम करने जा रहे लोगों ने शव देखा और ग्रामीणों को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजन भी वहां पहुंच गए।
परिजनों के अनुसार
क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत और थाना प्रभारी विकास सहरावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने जांच की। परिजनों के अनुसार, जीशान दिल्ली में अल्युमिनियम का काम करता था। वह 6 भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामले का अनावरण किया
मामले में एडिशनल एसपी अखिलेश भदोरिया ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा मृतक युवक को एक युवक के साथ देखा गया था। जिस पर शक जताया जा रहा है। फिलहाल वह गायब है। शव आपको पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है जल्द ही मामले का अनावरण किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button