झुंझुनू

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने सिंघाना में युवा तेजा सेना का गठन किया

घनश्याम ओला अध्यक्ष नियुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चिड़ावा। कस्बे के सिंघाना रोड़ पर गहलावत होटल में राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संयोजक मनरुप सिंह माठ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक का आयोजन कर युवा तेजा सेना का गठन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला महासचिव सूबे. जयसिंह बराला की अभिशंषा पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने घनश्याम ओला को युवा तेजा सेना सिंघाना क्षेत्र का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही ब्लॉक प्रभारी के पद पर मनिष चौधरी एवं साथ ही मनजीत पायल को ब्लॉक संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी के साथ ही ब्लॉक सलाहकार सोनू नेहरा, ब्लॉक संरक्षक अजीत पायल को नियुक्त किया गया। इसी समय प्रमोद चौधरी एवं वोनेश थालौर को ब्लॉक उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। शुभम धायल एवं हर्ष चौधरी को ब्लॉक महासचिव, रविन्द्र चौधरी एवं ऋत्विक चौधरी को ब्लॉक सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए नरेश धायल व मोहित चौधरी को ब्लॉक संयुक्त सचिव बनाया गया। इसी मौके पर अंकित कुमार व सुमित चौधरी को ब्लॉक प्रवक्ता मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संयोजक मनरुप सिंह माठ ने नवनियुक्त युवा तेजा सेना के सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और जिला महासचिव सूबे.जयसिंह बराला ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button