गाजियाबाद
अवैध वसूली को लेकर बलरामनगर बिजली घर पर कहासुनी
रीडर इमरान पर उपभोक्ताओं से अतिरिक्त धन वसूलने का आरोप, विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत पर भी उठे सवाल?
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बलरामनगर-2 क्षेत्र में तैनात रीडर इमरान का नाम अवैध वसूली को लेकर उस समय सुर्खियों में आया जब बलराम नगर बिजली घर पर अवैध वसूली को लेकर दो लोगों की बीच जमकर कहासुनी हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इमरान का कार्यक्षेत्र प्रेमनगर और रूपनगर कॉलोनियां हैं। जिसमें वह रीडर का कार्य करता है विधुत विभाग के नियमानुसार मकान बिकने या नाम परिवर्तन होने पर विभागीय प्रक्रिया के तहत ₹700 की रसीद काटकर शुल्क उपभोक्ता से वसूला जाता है। लेकिन आरोप है कि इमरान ने उपभोक्ताओं से विद्युत अधिकारियों के नाम पर अतिरिक्त धन वसूल लिया।मामला तब खुला जब बलरामनगर बिजली घर पर एक उपभोक्ता और रीडर इमरान के बीच अवैध वसूली को लेकर जमकर कहासुनी हो गई।इसमें कुछ विधुत अधिकारियों के नाम भी इमरान द्वारा लिएए जाने की चर्चा है स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसी वसूली पहले भी होती रही है।कॉलोनीवासियों ने सवाल उठाया कि जब सरकारी दफ्तरों में खुलेआम लेन-देन हो रहा है तो विभागीय निगरानी पर गंभीर संदेह उठना स्वाभाविक है। लोगों ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए



