अज्ञात अपराधियों ने सालमपुर के एक आवास में चलाया बम
Unknown miscreants hurled a bomb at a residence in Salampur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। ओपी अंतर्गत सालमपुर वाटर प्लांट के समीप नंदू बेलदार के घर में शुक्रवार की देर रात कुछ अज्ञात अपराधियों ने उनके मुख्य द्वार पर बम से हमला किया जिससे उनका लोहा का दरवाजा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जब गृह स्वामी ने जब शोर मचाया तब अपराधी वहां से भाग खड़े हुए सुबह उनके पुत्र कामेश्वर बेलदार ने बताया कि कल रात जब हम ड्यूटी कर लौटे ओर खाना खाकर जैसे ही घर में सोए वैसे ही एक जोरदार आवाज हुआ पहले तो हम कुछ समझ नहीं पाए बाद में जब हम बाहर निकाले तो देखा दरवाजा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और चारों ओर धुआ ही धुआं हो गया है हम इस घटना की सूचना रात को ही रामकनाली ओपी में दे दी थी सुबह रामकनालीओपी पुलिस अपने दल बल के साथ यहां पहुंच कर इस घटना का की जानकारी ली समाचार लिखे जाने तक खाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है


