भरत पुर
विमंदित महिला प्रभु जी को करवाया अपनाघर आश्रम में भर्ती
अपनाघर सेवा समिति शाखा भुसावर ने पुलिस की मदद से भिजवाईं भरतपुर

भुसावर उपखण्ड के गांव बल्लभगढ़ में लावारिस हालत में घूम रही थी मन्दबुद्धि महिला प्रभुजी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में बीती रात शुक्रवार को 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार विमंदित महिला प्रभु जी को सेवा और पुनर्वास के लिए अपना घर सेवा समिति शाखा भुसावर द्वारा अपना घर आश्रम बझेरा कलां भरतपुर में भर्ती करवाया गया जहां इस कार्रवाई में सामाजिक संवेदनशीलता और प्रशासनिक सक्रियता को एक बार फिर रेखांकित किया। वहीं दूसरी ओर अपना घर सेवा समिति भुसावर के अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि उपखण्ड क्षेत्र के बल्लभगढ़ से शुक्रवार को देर रात्रि 10 बजे गांव के यजुवेंद्र बंसल और वीरेंद्र कुमार वर्मा ने सुचना दी गई की गांव बल्लभगढ़ के वैर सड़क मार्ग स्थित मोक्षधाम के आस पास एक विमंदित महिला प्रभु जी इधर उधर घूम रही है। जिसकी सुचना मिलते ही अपना घर सेवा समिति भुसावर के संरक्षक मनीराम धाकड़ सेवा समिति के सचिव शेरसिंह सैनी निजी वाहन द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे जहां उन्होंने उस महिला से जानकारी ली गई है,, लेकिन महिला प्रभु जी ने अपना नाम बताने में असमर्थ रही। वहीं महिला प्रभु जी मन्दबुद्धि होने के कारण उन्हें भुसावर थाना लेकर आए और वहां से पुलिस प्रशासन के सहयोग से एम्बुलेंस की मदद से अपना घर आश्रम बझेरा कलां भरतपुर में भर्ती करवाया गया। उक्त मामले में पुलिस और सामाजिक संगठनो के समन्वय से विमंदित महिला प्रभु जी को सुरक्षित आश्रय और पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जो कि श्रेत्र में एक मानवीय पहल का उदाहरण बना।



