अमेठी
एंटी करप्शन टीम ने तहसील के लेखपाल को रिसवत लेते किया गिरफ्तार
सवालों के घेरे मे अमेठी तहसील की कार्य प्रणाली

तहसील अमेठी में बढ़ते भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार कौन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। बुधवार को जिले के अमेठी तहसील में तैनात राजस्व कर्मी अमित कुमार को पैमाइश के नाम पर 8 हजार रुपए रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के मुताबिक पीपरपुर थाना क्षेत्र के इस्माइल पुर निवासी बाबूलाल पाल ने शिकायत की थी, कि क्षेत्रीय लेखपाल अमित कुमार जमीन की नपत पैमाइश के लिए 8000 रूपये रिश्वत मांग रहे हैं ।सूत्रो ने बताया कि बाबूलाल पाल की शिकायत पर एंटी करप्शन यूनिट अयोध्या की 15 सदस्यीय टीम ने मौके से अमित कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अमित कुमार को पीपरपुर थाने ले जाया गया है। जहां एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।बताते चलें कि लगभग बीते एक वर्ष में यह अमेठी तहसील की तीसरी घटना है इससे पहले एक कानून गो व एसडीएम के पेशकार की गिरफ्तारी रिश्वत लेते हो चुकी है सवाल उठता है कि अमेठी तहसील में हो क्या रहा है क्या प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रण के बाहर हो गयी है।



