अमेठी
आम जनमानस की समस्या को लेकर जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने की जिलाधिकारी से की शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी । उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने अमेठी जनमानस व व्यापारियों की आ रही समस्या को देखते हुए।जिलाधिकारी से शिकायती पत्र लिखकर जनहित में हो रहे विकास कार्य में भ्रष्टाचार को लेकर की शिकायतकी है। नगर पंचायत अमेठी की सीमा के सभी वार्डों में पाइप लाइन का कार्य किया गया है। लेकिन आज तक पेयजल की व्यवस्था इस योजना से अभी तक संचालित नही हो सकी है। जो आने-जाने के लिए रोड बनी थी उसको भी पाइपलाइन बिछाने के नाम पर तोड़ दिया गया है। इस गंभीर समस्या को लेकर जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने अमेठी नगर के व्यापार मंडल की बैठक में यह मुद्दा व्यापारियों ने जिला अध्यक्ष के सामने उठाया था। अध्यक्ष ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी को पत्र के माध्यम से जांच करने के लिए निवेदन किया है और भ्रष्टाचार में संलिप्त जिम्मेदार के के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।



