बेतुल

संगठन सृजन के लिए कांग्रेस में बड़ा मंथन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। कांग्रेस के हर प्रकोष्ठ को सक्रिय कर संगठन सृजन कार्यक्रम को गति देने जिला कांग्रेस कार्यालय बैतूल में 10 सितंबर को एक अहम कार्यशाला आयोजित की गई। इस संयुक्त कार्यशाला में कांग्रेस के अग्रणी संगठन, प्रकोष्ठ, सेल, विभाग और युवक कांग्रेस से जुड़े समर्पित पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल के अध्यक्ष निलय डागा ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के तहत यह संगठन सृजन कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें प्रत्येक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों की अहम भूमिका है। सभी जिलाध्यक्षों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने प्रकोष्ठों की जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक, उपब्लॉक स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति हेतु नाम, पता और मोबाइल नंबर सहित जुझारू कार्यकर्ताओं की सूची शीघ्र तैयार करें। बैठक में बताया गया कि जिले के कुल 1593 बूथों में विधानसभा क्रमांक 129 मुलताई में 296, 130 आमला में 276, 131 बैतूल में 299, 132 घोड़ाडोंगरी में 375 और 133 भैंसदेही में 347 बूथ हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक, उपब्लॉक और नगर इकाइयों की विस्तृत सूची भी प्रस्तुत की गई। मुलताई विधानसभा (129) अंतर्गत मुलताई ब्लॉक, पाटन ब्लॉक, दुनावा उपब्लॉक, मासोद उपब्लॉक और मुलताई नगर शामिल हैं। आमला विधानसभा (130) में आमला ब्लॉक, बोरदेही उपब्लॉक, सारनी ब्लॉक, सारनी ग्रामीण ब्लॉक, आमला नगर एवं सारनी नगर आते हैं। बैतूल विधानसभा (131) के अंतर्गत बैतूल ग्रामीण ब्लॉक, बैतूल शहर ब्लॉक, आठनेर ब्लॉक, बैतूल बाजार नगर और आठनेर नगर शामिल हैं। घोड़ाडोंगरी विधानसभा (132) के अंतर्गत घोड़ाडोंगरी ब्लॉक, चोपना उपब्लॉक, पाढर उपब्लॉक, शाहपुर ब्लॉक, भौरा उपब्लॉक, चिचोली ब्लॉक शहर, चिचोली ब्लॉक ग्रामीण, घोड़ाडोंगरी नगर, शाहपुर नगर और चिचोली नगर शामिल किए गए हैं। भैंसदेही विधानसभा (133) में भैंसदेही ब्लॉक, भीमपुर ब्लॉक, दामजीपुरा उपब्लॉक, हिडली उपब्लॉक और भैंसदेही नगर शामिल हैं।
– छात्र संगठन में कैंपस अध्यक्ष की होगी शीघ्र नियुक्ति
छात्र संगठन एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिले के प्रत्येक शासकीय और प्राइवेट महाविद्यालय, आईटीआई, बीएड, इंजीनियरिंग और नर्सिंग कॉलेजों में कैंपस अध्यक्ष की शीघ्र नियुक्ति करें। साथ ही छात्र संगठन की सदस्यता अभियान को गति देते हुए पूरी लिस्ट कांग्रेस कार्यालय में जमा करें ताकि प्रशिक्षण और अन्य आयोजनों में इन छात्र नेताओं को शामिल किया जा सके और कांग्रेस की विचारधारा, नीति और देश के निर्माण में उसकी भूमिका से उन्हें अवगत कराया जा सके।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों से यह भी आग्रह किया गया कि वे प्रत्येक बूथ पर एक-एक सोशल मीडिया क्रिएटर या आईटी जानकार कार्यकर्ता की जानकारी नाम और मोबाइल नंबर सहित अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।
– 1593 बूथों पर 10 कर्मठ युवा कार्यकर्ता और 5 युवतियों की टीम होगी गठित
युवक कांग्रेस चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को विशेष रूप से बधाई दी गई कि उन्होंने 55 हजार से अधिक सदस्य बनाकर मतदान संपन्न करवाया। साथ ही उन्हें यह भी जिम्मेदारी दी गई कि वे समन्वय बनाकर जिले के सभी 1593 बूथों पर 10 कर्मठ युवा कार्यकर्ताओं और 5 युवतियों की टीम गठित करें। सभी का नाम और मोबाइल नंबर समय सीमा में कार्यालय को सौंपा जाए ताकि विशेष प्रशिक्षण और सम्मेलन की योजना साकार की जा सके। इसके बाद भी संगठनात्मक कार्यों में युवाओं की फौज खड़ी करने में उनकी अहम भूमिका होगी।
– सेवादल की गठित होगी जिला कार्यकारिणी
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्षों को भी निर्देश दिए गए कि वे प्रत्येक ब्लॉक और उपब्लॉक में अध्यक्ष की नियुक्ति हेतु कार्यकर्ता की सूची तैयार करें। जुझारू और समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया जाए और आवश्यकता अनुसार पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए जा सकते हैं। सेवादल के जिलाध्यक्ष से भी अनुरोध किया गया कि संगठन विस्तार की दिशा में हर ब्लॉक और उपब्लॉक में अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करें। सेवादल की जिला कार्यकारिणी के लिए भी सक्रिय नामों की पहचान कर उन्हें भेजा जाए। इस संयुक्त कार्यशाला में संगठनात्मक मजबूती के लिए रणनीति तय की गई और सभी मोर्चा संगठनों को सक्रिय करने की दिशा में ठोस कार्ययोजना पर विचार हुआ। मुख्य रूप से सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button