गाजियाबाद
लोनी में नशे का बोलबाला, पुलिस बनी मूकदर्शक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : “कैसे कह दूं कि मेरी लोनी संवर रही है, कैसे मान लूं कि मेरी लोनी सुधर रही है? और कैसे समझाऊं दुनिया को कि मेरी लोनी लंदन के साथ-साथ नशा-मुक्त भी बन रही है?”
लोनी की सड़कों पर दिन-दहाड़े एक नशेड़ी का नाचता हुआ वीडियो आज सामने आया। यह वीडियो सिर्फ एक शख्स का नशा नहीं दिखाता, बल्कि पूरे सिस्टम की नाकामी का आईना पेश कर है। पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे स्मैक, गांजा और इंजेक्शन की खुलेआम बिक्री हो रही है।लोनी में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। युवा पीढ़ी नशे के जाल में फंसकर दिन प्रति दिन बर्बाद हो रही है। लेकिन अफसोस— पुलिस, प्रशासन और जनप्रतिनिधि सब इस गंभीर मुद्दे पर खामोश हैं।
क्या यह पुलिस और नेताओं की नाकामी का सबूत नहीं है?
लोनी कब नशा-मुक्त होगी?
कब सख्त कदम उठाएगा कार्यवाही के लिए पुलिस प्रशासन के सामने यह यक्ष प्रश्न बना खड़ा है स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उन्मादी वीडियो सिस्टम के मुहं पर तमाचे से कम नहीं है वीडियो लोनी कोतवाली क्षेत्र का है
अब बडा़ सवाल यह है कि लोनी को नशा मुक्त कराने के लिए कदम कौन उठाएगा प्रशासन या फिर आम आदमी, क्या पुलिस वीडियो देखकर जागेगी या फिर यह जिम्मेदारी समाज के जिम्मेदार लोगों को खुद ही उठानी पडेगी



