खैरथल

नगरपरिषद खैरथल ने अस्थाई अतिक्रमण पर की कारवाही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल| अस्थायी अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद ने बुद्धवार को बाजार मे कारवाही की। यह कार्रवाई शनि देव मंदिर से अग्रसेन चौक तक की गई  और बाहर सामान लगाने वाले दुकानदारों से 3100 रू जुर्माना वसूला टीम का नेतृत्व भूपेंदर गुर्जर, हवा सिंह यादव, राजवीर यादव, यादराम यादव ने किया . परिषद की टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो न केवल कानूनी कार्रवाई होगी, बल्कि जब्त सामान भी वापस नहीं किया जाएगा।

दूसरी ओर दुकानदारो ने बताया परिषद दुकानों पर तो कारवाही करती है मगर खैरथल मे बाजार मे जाम का मुख्य कारण किशनगढ़ रोड़ पर स्टेट बैंक और मातोर रोड़ पर बड़ौदा बैंक की सड़क पर अवैध पार्किग है उस पर कभी कारवाही और जुर्माना नही होता यह दोहरा मापदण्ड क्यो ?
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button