बिजनौर

बिजनौर में गुलदार ने एक और बच्चे को बनाया अपना शिकार

गुस्साए लोगों ने लगाया नेशनल हाईवे पर जाम
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बिजनौर। जिले में गुलदार का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। गुलदारों ने अब बच्चों पर हमला करना शुरू कर दिया है, पिछले 10 दिनों में अलग-अलग जगह पर गुलदार के हमलों में तीन बच्चों की मौत हो गई है, यह तीन हमले बच्चों के घरों के पास ही हुए, इससे प्रतीत होता है कि गुलदार अब जंगल से बाहर आकर गांवों में हमले कर रहे है,
बिजनौर के नजीबाबाद इलाके के गांव मथुरापुर मोर गांव में शाम के समय 8 साल का हर्षित अपनी मां के साथ घर के पास लगे नल से पानी लेने गया था, वापिस आते समय हर्षित अपनी मां से कुछ कदम पीछे चल रहा था कि तभी गन्ने के खेत से एक गुलदार निकल और हर्षित पर हमला कर उसे खेत मे खींच ले गया, इस पर हर्षित की मां ने शोर मचा दिया और ग्रामीण भी वहां इकट्ठा हो गये, शोर सुनकर गुलदार हर्षित को छोड़ कर भाग गया, हर्षित को तुरंत पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर्षित की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल के सामने ही दिल्ली पौड़ी नेशनल हाइवे जाम कर सिया और सड़क पर बैठ गये।इसी बीच किसान यूनियन के लोग भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इन लोगो की मांग थी कि लापरवाह वन विभाग के खिलाफ कार्यवाही की जाये, ग्रामीणों का आरोप हैं कि वन कर्मियों को घटना के बाद संपर्क किया जाता है तो वो शराब के नशे में रहते है और मौके पर नही आते है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button