शामली
गृह क्लेश में युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के एक गांव में संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के बीच 35 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
परिजनों के अनुसार शनिवार को घर में संपत्ति के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान युवक नाराज हो गया और कथित रूप से घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि युवक की हालत गंभीर थी, जिसके चलते उसे मेरठ रेफर किया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।