शामली
ई-रिक्शा स्टैंड की मांग, चालकों ने डीएम को भेजा शिकायती पत्र
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। बुढ़ाना मार्ग पर ई-रिक्शा के लिए निर्धारित स्टैंड नहीं होने से परेशान चालकों ने शनिवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर अस्थायी स्टैंड बनवाने की मांग की। चालकों का कहना है कि सड़क किनारे ई-रिक्शा खड़ी करने पर कुछ दुकानदारों से विवाद की स्थिति बनती है।
उमेश, काला, ओमवीर, श्यामवीर, बंटी, पहलाद, आदेश और प्रमोद सहित अन्य चालकों ने बताया कि स्टैंड नहीं होने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। चालकों ने प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।
कुछ चालकों ने थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह से भी मुलाकात की। थाना प्रभारी ने यातायात नियमों का पालन करने और जाम की स्थिति न बनने देने की हिदायत दी। चालकों ने नियमों के पालन का आश्वासन दिया।