खैरथल
यश बने उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल गोयल ने प्रदेश अध्यक्ष गोबिंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर खैरथल निवासी उद्योगपति यश अग्रवाल को खैरथल तिजारा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया!
इनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ व अग्रवाल समाज ने खुशी जाहिर करते हुए यश का भव्य स्वागत करते मिठाई बांटी


