छत्तीसगढ़

विश्वनाथ में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की भव्यता के साथ प्रकृति की छटा बिखेरी

जिले के सभी घाट दुल्हन की तरह सज उठी

व्रतधारियों ने संध्या कालीन भास्कर को सूप से सजे महाप्रसाद से अर्घ्य अर्पित किया

ब्रह्मपुत्र नद विश्वनाथ घाटों में पारंपरिक छठ गीत की होती रही गुंजरित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

विश्वनाथ : विश्व में एक मात्र कठिन पर्व प्रकृति , लोक आस्था , सनातन धर्म का सबसे बड़ा महापर्व छठ पूजा की की धूम की बीच विश्वनाथ जिले के सभी छठ घाटों में व्रतधारियों ने 36 घंटियां निर्जला रहकर छठ मइया की पूजा अर्चना की। दोपहर दो बजे से ही व्रतधारी छठ घाट पहुंचकर बेदी पूजन कर कलश स्थापना की और एकमात्र प्रकृति के देवता भास्कर के आराधना में जुट गई। इधर व्रतधारी ने ऋतु फलों , ठेकुआ तथा प्रसाद से सजे टोकरी और सूप से भास्कर को संध्या कालीन अर्घ्य अर्पित किया। इधर विश्वनाथ चारिआलि शहर के आमबाड़ी में स्थित केंद्रीय श्री श्री छठ पूजा समिति के छठ घाट पर व्रतधारियों के लिए षष्ठी माता का भव्य संध्या आरती का आयोजन भी किया। जिसमें छठी मइया की गुंजित गान से परिवेश भक्तिमय हो उठा । इस मौके आयोजित सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वनाथ विधायक पल्लवलोचन दास,विश्वनाथ आयुक्त करबी शइकीया करन विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। जिन्हें असमीया फूलाम गामोछा से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक तथा सलाहकार सूर्य नारायण पाण्डेय ने की। व्रतधारी ने भगवान भास्कर तथा छठी मइया से सभी के जीवन में ऊर्जा, समृद्धि और आनंद का प्रकाश की कामना की। इस मौके पर केंद्रीय श्री श्री छठ पूजा समिति के अध्यक्ष बलवीर राय, सचिव नीरज सिंह, कोषाध्यक्ष क्रमशः विकास रौनियार, संदीप जयसवाल ,समाजसेवक राजु प्रसाद, शिक्षक सुरेंद्र कुमार सहनी,सत्यप्रकाश गुप्ता, संतोष कुमार महतो , अजय कुमार प्रसाद और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। विश्वनाथ के पश्चिम छठ घाट फलफली में छठ पूजा की रौनक छाई रही। इधर ब्रह्मपुत्र नद विश्वनाथ घाट के किनारे भी व्रतधारियों ने छठ की छटा बिखेरी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button