गोड्डा

भाजपा ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच

और किसानों की जमीन वापसी की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा। भाजपा झारखंड प्रदेश के आह्वान पर मेहरमा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच की मांग और नगड़ी के रैयतों से रिम्स-2 के नाम पर छीनी जा रही जमीन को किसानों को वापस दिलाने के उद्देश्य से किया गया। धरना का नेतृत्व भाजपा मेहरमा मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान ने किया। प्रदर्शन के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार को सौंपा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान ने कहा कि सूर्या हांसदा एनकाउंटर की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए और इसके लिए सीबीआई जांच आवश्यक है। साथ ही नगड़ी के किसानों की जमीन जबरन छीने जाने का विरोध करते हुए उन्होंने सरकार से किसानों के हक की जमीन वापस दिलाने की मांग की। धरना प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों भी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button