
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बिजनौर। एक वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। वीडियो में मौसमी के जूस पाइनएप्पल का जूस तथा अन्य फलों के जूस के नाम पर एक ड्रम में केमिकल मिलाकर नकली जूस बनाया जा रहा है।इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेई ने बिजनौर नुमाइश इंचार्ज राजीव सिंह एवं फूड इंस्पेक्टर की टीम को संयुक्त रूप से उसकी जांच कर और सैंपल भरने के लिए भेजा।दोनों टीमों ने मिलकर नुमाइश ग्राउंड में लग रही नुमाइश के अंदर इस जूस वाले की दुकान पर जाकर कई सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया। यह जूस विक्रेता 10-10 रुपए में हर फलों के जूस की आवाज लगा कर बेच रहा है। जबकि असलियत में एक गिलास जूस की कीमत 50 से 60 रुपए है। अब देखना है लैब में जांच के बाद इस जूस विक्रेता पर क्या कार्रवाई होती है जो लोगों को जूस के नाम पर केमिकल पिला रहा है और उनकी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है।



