सीकर

नैनो उर्वरक उपयोग महाअभियान में 130 किसानों ने लिया भाग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बावड़ी। ग्राम पंचायत बावड़ी में ग्राम सेवा सहकारी समिति में नैनो उर्वरक उपयोग महाअभियान के अंतर्गत किसान सभा एवं क्रांतिक आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किसानों को पच्चास प्रतिशत अनुदान पर नैनो यूरिया व नैनो डीएपी वितरण किया गया। कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए गए । जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ ए .पी सिंह ने की, मुख्य अतिथि भागीरथ मल सबल पूर्व उपनिदेशक कृषि विस्तार , विशिष्ट अतिथि सुरेश चोपड़ा राज्य प्रभारी नैनो वेशन उपस्थित रहे। डॉ ए.पी सिंह ने राज्य में यूरिया डीएपी की सप्लाई के बारे में जानकारी दी। साथ ही किसान सभा में किसानो को आधुनिक नए जमाने के खाद नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के बारे में बताया। इनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के फायदे के बारे में जानकारी भी उनसे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया।कार्यक्रम में उप क्षेत्र प्रबंधक इफको सीकर एस.एल. गठाला द्वारा बताया गया कि पारंपरिक यूरिया और डीएपी की मात्रा को आधा करके बुवाई के समय बीजों को नैनो डीएपी से 5 ML/किग्रा बीज 5 किलो बीज प्रति ढक्कन को उपचारित कर बुआई से 35–40 दिन बाद 2 से 4ML प्रति लीटर पानी 2 से 2.5 ढक्कन में स्प्रे के माध्यम से कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते है व 35–40 दिन बाद 4MLप्रति लीटर पानी 2 से 2.5 ढक्कन नैनो यूरिया प्लस व 2 ML सागरिका प्रति लीटर पानी मिलाकर स्प्रे करें जिससे कि मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार होगा तथा पर्यावरण को बचाते हुए कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते है व बताया कि इफको नैनो यूरिया प्लस व नैनो डीएपी का उपयोग सागरिका तरल, जल विलेय उर्वरकों व कृषि रसायन के साथ मिलाकर भी किया जा सकता हैं जिससे छिड़काव का अलग से खर्चा वहन नहीं करना पड़े ।

सुरेश चोपड़ा द्वारा नैनो जिंक नैनो को पर व रासायनिक खाद के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष शिशपाल सिंह बाजिया, समिति व्यवस्थापक महेंद्र सिंह बाजिया व 130 किसान भाइयों ने भाग लिया।

इफको एस.एफ.ए ओम प्रकाश चौधरी द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड बारे में जानकारी दी। किसानों को नैनो यूरिया व नैनो डीएपी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button