ललितपुर
जमीयत उलमा ने हर मोर्चे पर मुल्क और मिल्लत की रहनुमाई का फरीजा अंजाम दिया है : मुफ्ती जफर अहमद कासमी
जमीयत उलमा जिले का चुनाव मुकम्मल हुआ, दूसरी बार मौलाना मोहम्मद नोमान नक्शबंदी अध्यक्ष चुने गए

जनाब मोहम्मद रज्जब खान साहब गुढ़ा बुजुर्ग महासचिव, मोहम्मद रईस राईन खजांची चुने गए
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। 17 रबीउल अव्वल 1447 हिजरी मुताबिक 2025 ईस्वी, नमाजे जुहर के बाद मदरसा दारुल उलूम मोहम्मदिया, बायपास रोड, ललितपुर (यूपी) में हजरत मौलाना अब्दुर रब कासमी, नायब सदर जमीयत उलमा वस्ती जोन उत्तर प्रदेश की सदारत में जमीयत उलमा जिला ललितपुर का चुनावी इजलास मुनअकिद हुआ। इस मौके पर जमीयत उलमा वस्ती जोन के महासचिव, हजरत मौलाना मुफ्ती जफर अहमद कासमी बतौर मुख्य अतिथि अपने वफ्द के साथ शरीक हुए और ललितपुर के उलमा व मुअम्मदीन शहर को खिताब करते हुए फरमाया कि जमीयत उलमा-ए-हिंद हमारे मुल्क की सबसे कदीम, अजीम और बा-असर जमाअत है, जिसकी खिदमात और कारनामे तारीख-ए-हिंद का रौशन बाब हैं। जो हर मोड़ हर मरहले पर अपने रोज-ए-कियाम से ही मिल्लत की रहनुमाई का फरीजा अंजाम दे रही है। हमें इससे वाबस्तगी को नेअमत-ए-उजमा समझना चाहिए। इजलास में शरीक तमाम शिरका की राय से मशाहिदीन हजरात हजरत मौलाना अब्दुर रब कासमी साहब (नायब सदर जमीयत उलमा वस्ती जोन उत्तर प्रदेश) और हजरत मुफ्ती जफर अहमद कासमी साहब (महासचिव जमीयत उलमा बस्ती जोन उत्तर प्रदेश) की निगरानी में जमीयत उलमा जिला ललितपुर का चुनावी अमल शुरू हुआ। इस चुनाव में बातफाक राय (सर्वसम्मति से) निम्नलिखित जिम्मेदारान का चयन किया गया। मौलाना मोहम्मद नोमान नक्शबंदी अध्यक्ष जिला ललितपुर, जनाब हाजी मोहम्मद मूसा साहब (नदी मुहल्ला) उपाध्यक्ष, जनाब हाजी मोहम्मद याकूब उर्फ बब्लू (तालबेहट) उपाध्यक्ष, जनाब हाजी मोहम्मद आरिफ साहब (गोविन्द नगर) उपाध्यक्ष, जनाब मोहम्मद रज्जब खान साहब (गुढ़ा बुजुर्ग) महासचिव, जनाब मोहम्मद रईस राईन (नदी मुहल्ला) खजांची के अलावा इसी तरह अन्य सदस्यों का भी चुनाव अमल में आया। इस इजलास में जमीयत उलमा जिला ललितपुर के तमाम ओहदेदारान और कार्यकर्ता बड़ी तादाद में शरीक थे। आखिर में मेहमान खास की दुआ पर इजलास का इखतिताम (समापन) हुआ।