राजनीतिलखनऊ

अखिलेश यादव बोले- यूपी में सपा की सरकार आई तो आजम खां पर दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार आने पर आजम खां साहब के खिलाफ दर्ज सारे झूठे मुकदमें वापस लिए जाएंगे। उन्होंने आजम खां की जेल से रिहाई पर खुशी जताई है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को सपा के वरिष्ठ नेता एवं संस्थापक सदस्य आजम खां की रिहाई पर खुशी जताते हुए कहा कि राज्य में सपा की सरकार आई तो खां के खिलाफ दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे।
आजम खां को करीब दो साल बाद सीतापुर जेल से रिहा किया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने संवाददाताओं से कहा, ह्यजिस तरह मुख्यमंत्री जी (योगी आदित्यनाथ) ने अपने मुकदमे वापस लिए हैं… न सिर्फ अपने बल्कि उप मुख्यमंत्री (केशव प्रसाद मौर्य) और तमाम भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) नेताओं के मुकदमे भी वापस लिए गए हैं, उसी तरह सपा की सरकार आई तो आजम खां साहब पर दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खां न केवल सपा के संस्थापक सदस्य हैं बल्कि उन्होंने समाजवादी आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई है। वो हमारे साथ हैं। हमारे संस्थापक नेताजी के साथ हैं और हम सबके साथ हैं। भाजपा से लड़ने में अन्य समाजवादियों के साथ उनकी भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। आज बहुत खुशी का पल है… उन्हें आखिरकार न्याय मिल गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button