बरेली

थाने में बाल पकड़कर युवक को थप्पड़ मारने वाले दरोगा निलंबित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : सिरौली थाने में युवक को थप्पड़ मारने वाले दरोगा सत्येंद्र सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है। गांव संग्रामपुर निवासी शीशपाल चोरी की शिकायत करने सिरौली थाने पहुंचा था। आरोप है कि थाने में तैनात दरोगा सत्येंद्र सिंह यादव ने उसे गेट पर ही रोक लिया और थाने आने का कारण पूछा। इसके साथ ही उसकी जाति पूछी। युवक की जाति सुनकर दरोगा भड़क गए। दरोगा ने शिशुपाल के बाल पकड़े और थप्पड़ मारे। दरोगा ने उसे नशे की हालत में बताया था। वहां मौजूद उसके साथी ने वीडियो लिया। यह शुक्रवार को वायरल हो गया। इसके बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने थाना सिरौली से दरोगा सत्येंद्र सिंह यादव के संबंध में रिपोर्ट मांगी। इसके बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने दरोगा सत्येंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इंस्पेक्टर ने एसएसपी को भेजी रिपोर्ट थाना सिरौली के इंस्पेक्टर क्राइम भारत सिंह ने बताया कि घटना दो दिन पहले की है। वीडियो वायरल के संबंध में अधिकारियों ने रिपोर्ट मांगी है। जिसे प्रेषित कर दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक नशे की हालत में लग रहा था। वह अपने मोबाइल फोन चोरी की शिकायत करने आया था , लेकिन दरोगा जी भी अपना होश खो बैठे। पूरी रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button