लातेहार

वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

One person died due to lightning strike

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार (झा०खं०)। जिला के बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत राजगुरु पहाड़ी के समीप शुक्रवार की संध्या वज्रपात की चपेट में आने से राजगुरु ग्राम निवासी गणेश गंझू उर्फ बिजली गंझू (42 वर्ष), पिता कैल गंझू की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बिजली गंझू हर दिन की तरह शुक्रवार को भी दोपहर में अपने मवेशियों को चराने के लिए पहाड़ की ओर गए थे। संध्या बेला में चरवाहों और खुखड़ी चुनने वालों ने ग्रामीणों को सूचना दी कि वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है।सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां बिजली गंझू अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें घर लाया गया, जहां स्थानीय लोगों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रंजन पासवान पुलिस बल के साथ मृतक के घर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। विधिवत कार्रवाई पूरी करने के बाद शनिवार को शव को पोस्टमार्टम हेतु लातेहार भेजा गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव का अंतिम संस्कार स्थानीय घाट पर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button