जामताड़ा

भीठरा गांव में पुल के पास युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी

Sensation spread after the body of a young man was found near the bridge in Bhithara village

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। कर्माटांड़ प्रखण्ड क्षेत्र के भीठरा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब सिरा बांध तालाब के पास बने पुल से एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान गांव के ही निवासी 37 वर्षीय तस्लीम अंसारी के रूप में हुई है। जैसे ही यह खबर गांव में फैली, मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह सबसे पहले कुछ लोगों की नजर पुल के किनारे पड़े शव पर पड़ी। देखते ही देखते यह सूचना पूरे गांव में फैल गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक के परिवारजनों को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद वे भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही कर्माटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। शव की स्थिति और स्थल का जायजा लेने के बाद प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के कारणों को स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और हर पहलू को गंभीरता से खंगाला जा रहा है। इधर, अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग घटना को लेकर अलग-अलग आशंकाएं जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तस्लीम अंसारी अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे और उनकी असामयिक मौत ने सभी को सदमे में डाल दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की सच्चाई जल्द सामने लाई जायेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button