बरेली
रचनात्मक लेखन मंच न्यास ने बड़ी ही धूमधाम से मनाया हिंदी दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। रचनात्मक लेखन मंच न्यास वाराणसी की उप शाखा बरेली ने नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल,में सुंसवाही वाराणसी में हिंदी दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय डॉ पृथ्वीश नाग (पूर्व कुलपति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी) और वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर सुरेंद्र प्रताप (पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष म.गां काशी विद्यापीठ ,वाराणसी ) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में मातृभाषा को प्रत्येक भारतवासी के मान सम्मान का विषय बताया और कहा कि भाषा का गौरव मात्र बोलने से नहीं अपितु उसमें लिखे हुए साहित्य, उसके तकनीकी विकास राष्ट्र के सर्वांगीण विकास से जुड़ा होता है। हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व करना चाहिए। दलान में टंगी लालटेन और मोर्चेबंदी जैसे श्रेष्ठ साहित्य का सृजन कर चुके वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर सुरेंद्र प्रताप जी ने हिंदी आंदोलन का उल्लेख करते हुए भाषा की महत्ता और विश्व व्यापक स्तर पर हिंदी की प्रासंगिकता का उल्लेख किया। हिंदी में रोजगार से लेकर तकनीकी तक उसकी उपयोगिता पर विशेष दृष्टि डाली । भाषा अनादि काल से मनोभाव को व्यक्त करने का सटीक माध्यम रही है मानव जाति दिन प्रतिदिन अपनी भाषा का विकास करती है जो राष्ट्र की आंतरिक शक्ति है ।सरकार को भी इस ओर ध्यान आकर्षित करने का संदेश दिया कि अन्य भारतीय भाषाओं के विकास के साथ ही राष्ट्र की संपूर्ण उन्नति संभव है। महाविद्यालय के प्रबंधक राजेश राय, प्राचार्य डॉ दिवाकर राय एवं संस्था के संस्थापक श्री हृदय नारायण सिंह ने भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए भाषा की समस्या से ज्यादा भाषा पर ज्ञान को बढ़ाने का संदेश दिया। युवा कवित्री मानवी सिंह ने अपना काव्य पाठ प्रस्तुत कर मिट्टी से जुड़ी हुई यादें सांझा की।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने काव्य, नृत्य ,नाटक,प्रश्नोत्तरी विविध साहित्यक व सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की। संस्था द्वारा चौबीस प्रतिभागियों व हिंदी विषय के सम्मानित शिक्षकों का भी सम्मान किया गया जिसमें डॉक्टर बी एल कुशवाह, अंजू सिंह, सरिता राय, वीणा सिंह, कविता वर्मा एवं काव्य पाठ के लिए मानवी सिंह को भी पुरस्कृत किया गया।धन्यवाद ज्ञापन अंजू सिंह द्वारा दिया गया । कार्यक्रम में प्रमुख सहयोग डॉक्टर चक्रपाणि मुद्गल, डॉ प्रवीण राय, डॉक्टर अतुल कुमार सिंह, श्री विजय सिंह,डॉ प्रियंवदा तिवारी, डॉक्टर अनामिका सिंह, डॉ बिंदू सिंह व मीडिया प्रभारी मानवी सिंह एवं प्रभात का रहा।



