बेतुल

बैतूल मोतियाबिंद ऑपरेशन में बैतूल जिला अस्पताल नंबर-वन 

डॉ. विनोद बर्डे ने बनाया रिकॉर्ड, मिला राज्यस्तरीय सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जिला चिकित्सालय ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए पूरे मध्यप्रदेश में मोतियाबिंद ऑपरेशन के क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया है। वर्ष 2024-25 में सर्वाधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन करने पर जिला अस्पताल को संस्था के रूप में प्रथम स्थान का पुरस्कार दिया गया। वहीं व्यक्तिगत रूप से नेत्र रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. विनोद बर्डे को सर्वाधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन करने पर मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
सीएमएचओ डॉ. मनोज हुरमाड़े और सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल बैतूल में इस वर्ष कुल 3 हजार मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए थे। इनमें से 2200 ऑपरेशन स्वयं डॉ. विनोद बर्डे ने किए। यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का विषय बनी।
राज्यस्तरीय सम्मान समारोह होटल पलाश भोपाल में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टिहीनता निवारण कार्यक्रम के प्रदेश उपसंचालक अंशुल उपाध्याय ने जिला अस्पताल बैतूल और डॉ. विनोद बर्डे को पुरस्कार और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस उपलब्धि पर जिला अस्पताल का पूरा स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग में खुशी का माहौल है। बैतूल जिला अस्पताल की इस सफलता से जिले का नाम प्रदेश भर में रोशन हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button