बिजनौर

गुलदार के हमले में महिला की मौत

-लोगों ने शव को साथ लेकर डीएफओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बिजनौर। जिले में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो हफ्ते में गुलदार चार लोगों की जान ले चुका है। रविवार को नजीबाबाद थाना क्षेत्र में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने महिला के शव को नजीबाबाद में डीएफओ कार्यालय पर रख कर प्रदर्शन किया।
 मिली जानकारी के अनुसार नजीबाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम इससे पुर निवासी महेंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ रविवार को जंगल से चारा लेने गए थे। पति पत्नी चारा काटने में व्यस्त थे इसी दौरान गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए तभी गुलदार महिला को लहुलुहान अवस्था में छोड़कर भाग गया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए महिला के परिजनों व ग्रामीणों ने महिला के शव को डीएफओ कार्यालय पर रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों में डीएफओ और वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है की पिछले 12 दिनों में क्षेत्र में गुलदार के हमले में चार मौत हो चुकी हैं, लेकिन फिर भी वन विभाग लापरवाह बना हुआ है। जिले में जहां-तहां गुलदार आबादियों में घूम रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button