बेतुल

बैतूल संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन आज 

भोपाल में एनएचएम मुख्यालय के बाहर होगा जोरदार प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। प्रदेशभर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी आज मंगलवार 16 सितंबर को भोपाल में अपनी आवाज बुलंद करेंगे। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (एनएचएम) की प्रदेश टीम के आव्हान पर और भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में आज एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर लगभग 32 हजार कर्मचारी भोपाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कार्यालय के सामने घेराव करेंगे। यह आंदोलन शासन द्वारा जारी संविदा नीति 2023 की सभी कंडिकाओं को पूरी तरह लागू नहीं किए जाने के विरोध में किया जा रहा है।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रदर्शन में बैतूल जिले सहित पूरे प्रदेश से एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारी शामिल होंगे। संघ ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों की न्यायोचित मांगें एक माह के भीतर पूरी नहीं की जातीं तो प्रदेश के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। संघ ने कहा कि इस स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगों में विभाग में कार्यरत सभी संविदा कर्मचारियों का संविलयन कर नियमितीकरण, निष्कासित एवं सपोर्ट स्टॉफ की वापसी, एनपीएस और स्वास्थ्य बीमा का लाभ, पूर्व की तरह ईएल और मेडिकल अवकाश की सुविधा, समकक्षता (वेतन विसंगति) का सही निर्धारण, कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि को वेतन में मर्ज करना, नियमित कर्मचारियों की तरह डीए की पात्रता प्रदान करना, एक्सेस बैंक एमयूओं के अनुसार मृत्यु उपरांत आश्रितों को 50 लाख का लाभ देना, नियमित एएनएम भर्ती में 18 माह का डिप्लोमा मान्य करना और वेतन वृद्धि व नियमितीकरण में वरिष्ठता का लाभ प्राथमिकता से देना शामिल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button