झारखंड

झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव 16 नवंबर को, लागू हुआ ड्रेस कोड

Jharkhand Journalist Welfare Association election on November 16, dress code implemented

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जैतगढ़। झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक वरिष्ठ पत्रकार हाथी राम मुंडा की अध्यक्षता में जैतगढ़ सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिसमें संगठन का आगामी चुनाव और एसोसिएशन के लिए ड्रेस कोड लागू करना प्रमुख है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन का चुनाव आगामी 16 नवंबर को होगा। इसके साथ ही, संगठन की पहचान और अनुशासन बनाए रखने के लिए एसोसिएशन के सदस्यों के लिए एक ड्रेस कोड भी लागू किया गया है। इस अवसर पर, नशा मुक्ति अभियान में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जैतगढ़ की प्रसिद्ध समाजसेविका प्रमिला पात्त्रा को प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी के हाथों सम्मानित किया गया। इनके अलावा शंभु गुप्ता और वरिष्ठ पत्रकार हाथी राम मुंडा को भी उनके निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्थानीय सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।  प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी का हमेशा उद्देश्य रहा की कोई रूठेगा नहीं कोई छूटेगा नहीं। बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राकेश मिश्रा, प्रदेश सचिव मनोज सिंह, मो. शहज़ादा खान, कासिफ रजा, दानिश हमाद, तपन सिंह, विशाल गोप, तारिक अनवर, अनूप गुप्ता, अमित सिंह, राहुल शर्मा, मो. शमशी, सत्यनारायण पोद्दार, मो. नदीम और मो. यासीन सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button