ललितपुर
तीन दिवसीय अन्र्तजनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता शुरू

ललितपुर। रिजर्व पुलिस लाइन्स में तीन दिवसीय आयोजित होने वाली 13वीं अन्तर जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि को बैज लगाकर सम्मानित किया। मलखम्भ प्रतियोगिता में कानपुर जोन, कानपुर के कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, कन्नौज, औरैया, फतेहगढ़, झांसी तथा जनपद ललितपुर सहित कुल 08 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। सभी प्रतिभागी खिलाडिय़ों द्वारा बैंड पर राष्ट्रीय धुन के साथ मुख्य अतिथि का अभिनन्दन किया गया, जिस पर मुख्य अतिथि ने परेड का मान-प्रणाम ग्रहण कर सभी का परिचय लिया। एसपी ने खिलाडिय़ों को खेल भावना व अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनायें दी गयी। प्रतियोगिता 15 से 17 सितम्बर 2025 तक आयोजित की जा रही है। इस दौरान एएसपी कालू सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, टीम मैनेजर, कोच, खिलाड़ी आदि मौजूद रहे।
फोटो-पी1
कैप्सन- मलखम्भ प्रतियोगिता में परिचय लेते एसपी