बिजनौर

मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर। नहटौर व कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इनके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
रविवार/ सोमवार की रात्रि को नहटौर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार लोगों को रुकवाने का प्रयास किया। आरोप है कि उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। नहटौर पुलिस की सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। और बदमाशों की घेराबंदी कर ली। पुलिस कार्यवाही में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने इनके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय के अनुसार घायल बदमाश गुलफाम पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला कुन्दन पट्टी ग्राम सुजड़ू थाना खालापार मुजफ्फरनगर, इरशाद पुत्र लतीफ निवासी मोहल्ला जहांगीर पट्टी ग्राम सुजड़ू थाना खालापार को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उक्त दोनों मुजफ्फरनगर थानों के हिस्ट्रीशीटर हैं। उनके साथी सुलेमान पुत्र नासिर निवासी ग्राम किठौर थाना किरतपुर व मोहम्मद शाहनवाज पुत्र इसरार निवासी ग्राम अकबराबाद थाना कोतवाली देहात हाल निवासी कलहेडी थाना नजीबाबाद को भी गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया कि शाहनवाज कबाड़ी का काम करता है वह बदमाशों के द्वारा चोरी किए गए सामान को खरीदना है बदमाशों के पास से दो तमंचे, खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस एक बाइक कोतवाली देहात स्थित शोरूम से चोरी हुई, एक अपाचे बाइक इनवर्टर बैट्री नहटौर से चोरी हुई एक एलइडी दो बैटरियां इनवर्टर, स्योहारा से चोरी हुई दो बैटरियां बरामद हुई है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button