बिजनौर
पेड़ से लटका मिला मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। गीना रोड पर छोइया पुल के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।शव मिलने से आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के नगीना रोड पर सोमवार सुबह एक युवक का सब पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलने से क्षेत्र में धड़कन मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव की समाप्त कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है या कुछ और यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।



