अमेठी

विश्वकर्मा जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा, ग्रामीण अंचल में श्रद्धा के साथ मनाई गई जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी। विश्वकर्मा जयंती जिले में श्रद्धा और सद्भाव के साथ मनाई गई। विश्व कर्मा सेवा समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर नगर में स्टेशन रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। गांजे बाजे के साथ नगर भ्रमण के बाद शोभा यात्रा मंदिर में प्रसाद वितरण के साथ समाप्त हुई।टीकरमाफी में विश्वकर्मा मंदिर पर दीनानाथ विश्व कर्मा के संयोजन में विश्वकर्मा पुराण के पाठ के बाद पूजा एवं प्रसाद वितरण हुआ।खरगपुर ,पीपरपुर , में भी विश्व कर्मा जयंती मनाई गई। आई टी आई अमेठी, गौरीगंज, राजकीय महिला पालीटेक्निक में भी विश्व कर्मा जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button