
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में एक हिंदू युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गजरौला थाना क्षेत्र के एक किसान की बेटी 7 सितंबर को लापता हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच की। जांच में पता चला कि युवती कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढ़र थाना क्षेत्र के छुंगन गांव निवासी अफ्तार के साथ गई थी। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। कई साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने युवती को ढूंढ निकाला और उसके बयान दर्ज कराए। युवती ने अपने साथ दुष्कर्म की शिकायत की। मंगलवार को चौपला चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार को सूचना मिली कि आरोपी अटारी मुरीदपुर गांव के पास हाईवे के अंडरपास के नीचे मौजूद है। सीओ अंजलि कटारिया के मुताबिक, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।


